तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
04-Mar-2021 08:25 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की विधायकी को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. तेज प्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं. 2020 का विधानसभा चुनाव उन्होंने इसी सीट से लड़ा था और जीत हासिल की थी लेकिन अब तेज प्रताप यादव के खिलाफ हसनपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले जदयू उम्मीदवार में कोर्ट में उनके निर्वाचन को चुनौती दे डाली है.
तेज प्रताप यादव के ऊपर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपाई. नामांकन के वक्त तेज प्रताप ने जो जानकारी दी उस में तथ्यों को छिपाया गया और इसी आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है. तेज प्रताप के निर्वाचन को चुनौती देते हुए पटना हाईकोर्ट में एक पिटीशन दायर की गई थी.
इस मामले को न्यायालय ने स्वीकार किया है. अब तेज प्रताप यादव को इस मामले में कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. तेज प्रताप यादव को अपना पक्ष न्यायालय में रखना होगा. हाई कोर्ट ने इसके लिए तेज प्रताप यादव को 7 अप्रैल 2020 तक का वक्त दिया है. इसके पहले उन्हें कोर्ट में अपना पक्ष रखना होगा. लालू के बेटे के ऊपर आरोप है कि इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने नामांकन पत्र में संपत्ति का गलत ब्योरा दिया था. इन्होंने वास्तविक संपत्ति से जुडु जरूरी जानकारी छिपाई थी.