सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
07-Jan-2021 05:10 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदल कर आरजेडी में शामिल होने वाले श्याम रजक का डिमोशन हो गया है. श्याम रजक जेडीयू में राष्ट्रीय महासचिव हुआ करते थे. RJD ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा है. इससे पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट भी काट दिया था.
आरजेडी ने 3 उपाध्यक्ष बनाये
आरजेडी ने आज पार्टी की प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए तीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये हैं. श्याम रजक के साथ साथ भूदेव चौधरी और प्रेम कुमार मणि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. भूदेव चौधरी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे. चुनाव से पहले वे पाला बदल कर आरजेडी में आये थे. वहीं प्रेम कुमार मणि जेडीयू के विधान पार्षद हुआ करते थे. जेडीयू ने भीतरघात करने के आरोप में प्रेम कुमार मणि की विधान परिषद की सदस्यता रद्द करा दी थी.
श्याम रजक का डिमोशन
लेकिन सबसे दिलचस्प मामला श्याम रजक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने का है. श्याम रजक जेडीयू में राष्ट्रीय महासचिव के साथ साथ सरकार में मंत्री भी थे. सब छोड़ कर वे आरजेडी में आये थे. लेकिन आरजेडी ने उन्हें विधानसभा का टिकट तक नहीं दिया. श्याम रजक जिस फुलवारी शरीफ सीट से पिछले 25 सालों से विधायक थे, आरजेडी ने वह सीट ही तालमेल में माले को दे दिया था. अब उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया है.
हालांकि श्याम रजक पार्टी में मिले पद से गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं. पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वे उसे जी-जान से निभायेंगे और आरजेडी का विस्तार करेंगे.