पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
25-Aug-2020 04:14 PM
By Ganesh Smrat
PATNA: राजद दफ्तर में कोविड-19 संकट के बीच भी चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है लोग हाथों में रंग बिरंगे बायोडाटा लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पास अपनी उम्मीदवारी के लिए मजबूत दलीलें दे रहे हैं. पिछले कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष पार्टी दफ्तर खुद कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नहीं आ रहे थे. सोमवार से प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश कार्यालय आते ही प्रदेशभर से टिकटार्थियों की भीड़ ने मजमा लगाना शुरू कर दिया है.
11 विधानसभा से 1010 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करने के लिए तेजस्वी के पास पहुंच रहे हैं. हालांकि बिहार के कई जिलों से आए उम्मीदवारों को पूरा भरोसा है कि पार्टी उनकी काबिलियत को देखते हुए अपना उम्मीदवार बनाएगी. हालांकि एक ही विधानसभा से कई उम्मीदवारों के एक साथ पार्टी दफ्तर पहुंचने पर इनका कहना है कि हम में से जो बेहतर हो पार्टी उसे टिकट देगी तो हम मिलकर जिताएंगे लेकिन बाहरी कोई अगर आता है तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसको अंजाम भुगतना होगा.
हालांकि प्रदेशभर से आए राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि अबकी बार जनता ने मूड बना लिया है तेजस्वी की सरकार बनने वाली है वही राजद कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि वैकेंसी केवल राजद में ही है बाकी जेडीयू भाजपा में तो सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि वहां कोई जाना ही नहीं चाहता है जबकि राजद के साथ पूरे बिहार के लोगों का भरोसा जुड़ गया है. ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनको राजद का टिकट मिला हालांकि चुनावी साल में सभी दफ्तरों में लेकर घूमने वाले लोगों की भी कम नहीं दिखती है.