ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' के तीसरा चरण आज से, सुपौल से शुरू होगी यात्रा

15-Dec-2024 08:09 AM

By First Bihar

SUPAUL : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत रविवार को सुपौल से होगी। तेजस्वी यादव अब तक 11 जिलों के 65 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर चुके हैं। इससे पहले यह बीते शाम दिल्ली से सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां एक पत्रकार वार्ता भी किया और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा एलान भी किया। इसके बाद आज से वह तीसरे चरण की यात्रा पर निकलेंगे। 


तीसरे चरण की यात्रा में वह 15 दिसंबर को सुपौल, 16 को सहरसा, 17 को मधेपुरा, 18 को अररिया, 19 को किशनगंज, 20 को पूर्णिया, 21 को कटिहार और 22 को भागलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को सभी जिलाध्यक्षों से दूरभाष पर सम्पर्क कर नेता प्रतिपक्ष की यात्रा की तैयारी की समीक्षा की।


मालूम हो कि इस यात्रा की पहली कड़ी 4 से 7 दिसंबर के बीच में वे मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा जिले के 17 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के पूर्व यात्रा के पहले और दूसरे चरण में वह समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बांका, जमुई समेत छह जिलों के कुल 48 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके थे।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राज्य में यात्राओं का दौर जारी है। आने वाले कुछ दिनों में सीएम  नीतीश कुमार भी महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे। जिस पर 225 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस यात्रा को चुनावी पिकनिक करार दिया। कई सवाल भी उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, “छात्राओं व महिलाओं के लिए जमीन पर कुछ नहीं लेकिन प्रचार के लिए अरबों रुपयों को अधिकारियों के हाथों लुटाया जा रहा है।