दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Jun-2020 12:51 PM
By KK Singh
ARRAH :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर सियासी गलियारे से हैं। आरजेडी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक प्रदेश उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया है। पांच विधान पार्षदों के पार्टी छोड़ कर जेडीयू में शामिल होने और पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पद और पूर्ण रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विजेंद्र यादव लालू यादव के काफी करीबी माने जाने वाले नेताओं में शुमार हैं।विजेन्द्र य़ादव के इस्तीफे से भोजपुर में आरजेडी को तगड़ा झटका लगा है। भोजपुर इलाके में वे राजद के कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि विजेन्द्र यादव पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आरजेडी को दोहरा झटका लगा था। राजद के पांच विधान पार्षद पार्टी छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए वहीं, राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था । एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल हो गये थे।