क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
13-Sep-2021 10:03 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, यह अब कोई बताने वाली बात नहीं रह गई है. आम लोग तो दूर अब अपराधियों के निशाने पर बिहार के नेता और विधायक आ गए हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है जहां आरजेडी विधायक विभा देवी के घर पर ही चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया है.
आरजेडी विधायक विभा देवी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश गांव स्थित घर में चोरों ने उत्पात मचाया है. चोरों ने उनके घर में तिजोरी का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने उनके घर में घुसकर तिजोरी खोल कर तिजोरी से रुपये गायब कर दिए. बताया जा रहा है कि करीब 5 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.
इस बाबत विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार ने मुफस्सिल थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पारिवारिक मामला होने के चलते इसकी विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है. बताया जाता है दो रिश्तेदार घर में रह रहे थे. उन दोनों ने मौका पाते ही तिजोरी से रुपये गायब कर दिए. इसका पता चलने पर विधायक सन्न रह गईं. इसके बाद उनके निजी सहायक ने इसको लेकर मामला दर्ज कराया.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. विधायक प्रतिनिधि के आवेदन पर दो लोगों को नामजद किया गया है. दोनों विधायक के रिश्तेदार बताए गए हैं. मामले की जांच की जा रही है.