ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

RJD की नई कार्यकारिणी में शहाबुद्दीन की जगह हीना शहाब, तेजस्वी के करीबी नेताओं का बोलबाला

05-Mar-2020 02:44 PM

PATNA : आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी का गठन भले ही लालू यादव ने किया है लेकिन इसमें तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं का बोलबाला दिख रहा है। लंबे अरसे बाद पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया . 

हालांकि नई कार्यकारिणी के गठन में भी राजद शहाबुद्दीन के साये से बाहर नहीं निकल सकी है. ये सभी जानते है कि सहाबुद्दीन अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. इसको देखते हुए पार्टी ने उन्हें कार्यकारिणी से बाहर करते हुए उनके जगह उनकी पत्नी हिना शहाब को जगह दी गई है.

आरजेडी की नई कार्यकारिणी में तेजस्वी के करीबी समझे जाने वाले नेताओं को बड़ी जवाबदेही मिली है. पार्टी के विधायक सर्वजीत पासवान को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है . जबकि एमएलसी रणविजय सिंह भी जयप्रकाश नारायण यादव सरीखे बड़े नेताओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. आरजेडी विधायक ललित यादव को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बुलो मंडल को भी जगह मिली है. तेजस्वी के करीबी समझे जाने वाले विजय प्रकाश, नवाज आलम, आलोक कुमार मेहता भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल है. बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव के बाद आरजेडी में शामिल हुए उदय नारायण चौधरी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है. पूर्व मंत्री रमई राम को भी आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. नेता प्रतिपक्ष के एक करीबी नेताओं में शामिल शिवचंद्र राम, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजेंद्र राम को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.