कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
20-Apr-2022 05:49 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है जहां राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर CBI की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया गया है। इस जमानत याचिका पर अब 22 अप्रैल को सुनवाई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार CBI ने अपने जवाब में यह कहा है कि लालू प्रसाद यादव ने इस मामले में सजा की आधी अवधि पूरी नहीं की है। जबकि लालू ने अपनी याचिका में यह दावा किया है कि इस मामले में 41 महीने जेल में उन्होंने समय बिताया हैं। जबकि सजा की आधी अवधि 30 महीने ही होगी।
गौरतलब है कि सीबीआई की कोर्ट ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में 5 साल की सजा और 60 लाख जुर्माना लालू यादव पर लगाया था। जिसके खिलाफ लालू प्रसाद ने झारखंड हाई कोर्ट में अपील दाखिल की है और जमानत की गुहार लगाई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर अब 22 अप्रैल को सुनवाई होगी।