नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
22-Nov-2020 12:05 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हारने वाले आरजेडी के कैंडिडेट अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं. छठ पूजा खत्म होने के बाद आरजेडी के हारे हुए उम्मीदवार अब न्यायालय का रुख करेंगे. हिलसा विधानसभा सीट से नजदीकी लड़ाई में मात खाने वाले पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव सोमवार को पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करेंगे.
बता दें कि हिलसा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव मात्र 12 वोटों से जेडीयू उम्मीदवार से हार गए थे. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें जानबूझ कर हराया गया है. बता दें कि महागठबंधन के 21 प्रत्याशी मामूली अंतर से चुनाव में हार गए थे. जिसमें आरजेडी के 14, सीपीआई माले के 3, सीपीआई के 1 और कांग्रेस पार्टी के 3 उम्मीदवार शामिल हैं. काउंटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने मामूली वोट से हारे सभी उम्मीदवार को कोर्ट जाने की बात कही थी.
तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया था कि सभी प्रत्याशी व्यक्तिगत तौर पर इसे लेकर न्यायालय जा सकते हैं. इस मामले में आरजेडी पूरी ताकत के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद करेगी.