राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
21-Dec-2019 02:28 PM
AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद के बिहार बंद के दौरान बंद समर्थकों ने पुलिसवालों को अपना निशाना बनाया है. बंद समर्थकों ने पुलिस के ऊपर पथराव किया है. रोड़ेबाजी के कारण एक दारोगा का सिर फूट गया है. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे हैं.
घटना औरंगाबाद जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां बिहार बंद के दौरान कार्यकर्ता जबरदस्ती दुकान बंद करा रहे थे. दुकानदारों ने दुकानों को जब बंद नहीं किया, तो वे आक्रोशित होकर रोड़ेबाजी शुरू कर दिए. पथराव के दौरान नगर थाना के दारोगा संजय कुमार उपद्रवियों को समझाने पहुंचे. इस दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस टीम के ऊपर भी हमला बोल दिया. उन्होंने जमकर पथराव किया. जिसमें दारोगा का सिर फूट गया.
दारोगा के जख्मी होने की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार फौरन मौके पर पहुंचे. उन्होंने आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी. जिसके बाद घटनास्थल पर जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल और पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल पहुंचे. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का गोला छोड़ना पड़ा.