बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Oct-2019 02:35 PM
PATNA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद पार्टी के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा। आरजेडी से लेकर लालू यादव के परिवार तक ने नई मुश्किलों का सामना किया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी बुरी तरह हारी और चुनाव में खर्च के दौरान आरजेडी का खजाना भी खाली हो गया।
खाली हो गया था खजाना
लोकसभा चुनाव के बाद पटना में कोई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान खुद राबड़ी देवी ने पार्टी के नेताओं के सामने कहा था कि चुनाव में खर्च के कारण आरजेडी का खजाना खाली हो गया है। राबड़ी देवी ने यह बात कहते हुए नेताओं से अपील की थी कि बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाए। इस अपील का असर भी हुआ और पार्टी का सदस्यता अभियान सफल रहा है।
सदस्यता अभियान से भरा खजाना
सदस्यता अभियान के शुरुआती दौर में उस से दूरी बनाकर रखने वाले तेजस्वी यादव भी बाद में सक्रिय हुए। लेकिन यह राबड़ी देवी के ही अपील का असर था कि कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के बगैर भी सदस्यता अभियान को जारी रखा। आरजेडी ने अपने सदस्यता अभियान के दौरान इस साल लगभग एक करोड़ नए सदस्य बनाए। स्वच्छता अभियान शुल्क के तौर पर पार्टी ने 5 रुपये लिए इस लिहाज से आरजेडी का खाली खजाना भी भर गया है। आरजेडी की तरफ से सदस्यता अभियान का आंकड़ा 1997 के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। आरजेडी के लिए यह अच्छे दिन तब वापस आये हैं जब लालू जेल में हैं और उनके घर का कलह चरम पर।