ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अचानक RJD दफ्तर पहुंचे तेजस्वी, गुरुवार को बीमार होने की आयी थी खबर

अचानक RJD दफ्तर पहुंचे तेजस्वी, गुरुवार को बीमार होने की आयी थी खबर

28-Aug-2020 05:45 PM

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अचानक आरजेडी दफ्तर पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव का आरजेडी कार्यालय पहुंचना वैसे तो कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि चुनाव वक्त है और इससे पहले तेजस्वी यादव लगातार पार्टी दफ्तर जाते रहे हैं। यहीं से कई प्रेस काॅन्फ्रेंस भी उन्होंने की है लेकिन आज तेजस्वी यादव के पार्टी दफ्तर पहुंचने पर लोगों को थोड़ी हैरानी जरूर हुई है क्योंकि कल उनके बीमार होने की खबर सामने आयी थी।


तेजस्वी यादव के निजी सहायक संजय यादव कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। बताया जा रहा था कि पीए संजय यादव में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से हीं तेजस्वी ने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया है और बायोडाटा लेकर राबड़ी आवास पहुंचने वाले टिकटों के दावेदार या फिर तेजस्वी से मुलाकात की चाहत लेकर राबड़ी आवास पहुंचने वाले आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता मायूस लौट रहे हैं लेकिन अब से थोड़ी देर पहले तेजस्वी यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं।


आज हीं वामदलों के नेता भी आरजेडी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की थी और मुलाकात के बाद यह दावा किया कि वे मजबूती से आरजेडी के साथ खड़े हैं। तीन दिनों के भीतर जगदानंद सिंह से वामदलों की यह दूसरी मुलाकात थी। बहरहाल तेजस्वी के पार्टी दफ्तर पहुंचने से आरजेडी दफ्तर के बाहर मंडराने वाले टिकटार्थियों की निराशा कुछ जरूर कम हुई होगी।