ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

‘RJD और JDU की तासीर बिल्कुल अलग’ आरसीपी बोले- नीतीश ने कुर्सी के लिए सारे वसूलों को ठेंगा दिखा दिया

‘RJD और JDU की तासीर बिल्कुल अलग’ आरसीपी बोले- नीतीश ने कुर्सी के लिए सारे वसूलों को ठेंगा दिखा दिया

24-Jan-2024 02:30 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बहाने सभी सियासी दल अति पिछड़ा वोट बैंक को लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ईडी गठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी अलग अलग कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मना रही है। एक साथ सरकार में शामिल होने के बाद जेडीयू और आरजेडी के अलग-अलग कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने तंज किया है।


आरसीपी सिंह ने कहा है कि आरजेडी और जेडीयू की तासीर कभी मिलती नहीं है। वो तो नीतीश कुमार अपनी कुर्सी के चक्कर में सारे वसूलों को ठेंगा दिखा दिया। न तो दोनों दलों के विचार मिलते हैं और ना ही आरजेडी और जेडीयू के कार्यकर्ताओं के ही विचार एक हैं।जो दोनों दलों के शीर्ष नेता हैं उनमें एक की ईच्छा प्रधानमंत्री बनने की है तो दूसरे की ईच्छा है कि वे जितना जल्दी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दे। ऐसे में स्वाभाविक है कि उनके विचार में, उनके कार्यक्रम में सामंजस्य नहीं है।


केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा कर मास्टर स्ट्रोक लगाया है, इस सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि केंद्र की सत्ता में जो लोग पहले थे उन्हें भी तो मौका मिला था। कांग्रेस और आरजेडी को ही ले लीजिए। मनमोहन सिंह दस वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री थे और लालू प्रसाद उनके साथ सरकार में थे। दोनों दलों के नेताओं ने अगर ईमानदारी से प्रयास किया होता तो कर्पूरी ठाकुर को कभी का भारत रत्न मिल गया होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला गरीब वर्ग के लोगों को सम्मान बढ़ाने वाला है।