बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
05-Sep-2020 08:09 AM
DESK : पटना में चोरों का उत्पाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन चोर बेखौफ होकर बड़ी -बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में असफल साबित हो रही है.
ताजा मामला पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरू नगर की है. जहां नेवी के रिटायर्ड कर्नल रैंक के अधिकारी रुदल प्रताप सिंह के घर चोरों ने धावा बोल दिया. रिटायर्ड अधिकारी नेहरू नगर के मकान नंबर 33 में रहते हैं. चोर मकान के ग्राउंड फ्लोर की खिड़की की ग्रिल को काटकर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख नगदी और साढ़े तेरह लाख के गहने चुरा लिए. घटना के वक्त रिटायर्ड अधिकारी का परिवार घर में ही मौजूद था, लेकिन अलग-अलग कमरों में सो रहा था. चोरों ने इतनी सफाई से चोरी की कि बगल के कमरे में सो रहे परिजन को इसकी भनक तक नहीं लगी. अगले दिन जब सो कर उठे तो देखा कि खिड़की की ग्रिल कटी है और अलमारी का लॉक टूटा है. अलमारी के अंदर रखे पैसे और जेवर गायब हैं.
जबकि गहनों के डब्बे फर्श पर ही बिखरे पड़े थे. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल ने पर पुलिस ने 5 शातिर को भागते देखा है जिसकी पहचान की जा रही है.