Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात
14-Apr-2021 01:36 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर तेज रफ्तार के साथ अपना दारा बढ़ाते जा रही है. कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मंगलवार को पटना के कई अस्पतालों का जायजा लेने निकले थे. एनएमसीएच में उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली. जिस वक्त मंगल पांडे पटना के एनएलसीएस पहुंचे थे. उसी वक्त एंबुलेंस में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि मंत्री जी दौरे के कारण अस्पताल में मरीज को एडमिट नहीं लिया गया और इसी वजह से उसकी जान चली गई.
दरअसल यह मामला लखीसराय के रहने वाले 60 साल के रिटायर्ड फौजी विनोद कुमार सिंह की मौत से जुड़ा है. विनोद सिंह को उनके परिजन मंगलवार को एनएमसीएच लेकर पहुंचे थे. एनएमसीएच के कोविड वार्ड के बाहर एंबुलेंस में वह मौजूद थे. लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें एडमिट लेने से इनकार कर दिया. मृतक के बेटे अभिमन्यु का आरोप है कि एनएमसीएच प्रबंधन ने उनके पिता को भर्ती करने से इसलिए इनकार कर दिया. क्योंकि वहां स्वास्थ्य मंत्री का दौरा होने वाला था. परिजनों का आरोप है कि मंत्री के दौरे का हवाला देकर मरीज की भर्ती नहीं ली गई और मंत्री जी का दौरा खत्म होने से पहले एंबुलेंस में ही रिटायर्ड फौजी ने दम तोड़ दिया.
स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे एनएमसीएच में मंगलवार को काफी देर तक रहे थे. उन्होंने कोविड-19 पीपीई कित पहनकर मरीजों से मुलाकात भी की थी. डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे. लेकिन एक तरफ जहां स्वास्थ्य मंत्री एनएमसीएच के डॉक्टरों और प्रबंधन को यह निर्देश दे रहे थे कि मरीजों का ख्याल रखा जाए. उनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाए. वहीं मंत्री जी के दौरे के नाम पर ही मरीजों के अनदेखी होती रही परिजनों का आरोप अगर सही है. तो वाकई मंत्री जी के दौरे के नाम पर एक ऐसे मरीज को एडमिट नहीं लिया गया, जिसे तत्काल इलाज देने की जरूरत थी.
मृतक के परिजनों के मुताबिक 7 साल के विनोद कुमार सिंह की तबीयत जब कोरोना से ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें लेकर लखीसराय से परिवार वाले पटना आ गए. पटना एम्स में उन्हें भर्ती कराने का प्रयास किया लेकिन पटना एम्स में भर्ती लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद परिवार वाले रिटायर्ड फौजी को लेकर एनएमसीएच पहुंचे. लेकिन यहां भी मंत्री के दौरे का हवाला देकर एडमिट लेने में टालमटोल की गई और नतीजा मौत के तौर पर सामने आया. इस पूरे मामले का वीडियो भी वहां मंत्री का दौरा करने वाले मीडिया ने बनाया.
परिजनों का आरोप सीधा है. हैरत की बात यह है कि जिस वक्त मंत्री मंगल पांडे वहां से निकल रहे थे. उस वक्त मृतक के बेटे अभिमन्यु ने उन्हें टोका भी लेकिन मंत्री खुद इस मामले को समझ नहीं पाए.