Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश
26-Jan-2021 07:26 AM
PATNA : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदल गई है. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे और इसी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लाईओवर सुबह 7:00 बजे से समारोह खत्म होने तक बंद रहेगा.
इस रूट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों का आवागमन होगा. डाक बंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी. साथ ही साथ कोतवाली से पुलिस लाइन तक की पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम समाप्त होने तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे.
वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ियों को विद्यापति मार्ग बुध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे तक जाने की अनुमति होगी. व्यवसायिक वाहनों के लिए ट्रैफिक में जो बदलाव किया गया है. उसके मुताबिक के चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर और नीचे से गोरिया टोली की तरफ गाड़ियां नहीं आएंगी. मीठापुर आरओबी गोलंबर से बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहन नहीं जा पाएंगे. आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर की तरफ व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. बेली रोड में डुमरा चौकी से आर्यभट्ट चौराहा तक के व्यवसायिक वाहन नहीं चलेंगे. पुलिस लाइन तिराहा से पूर्वी गांधी मैदान और दक्षिण की तरफ बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहनों के आने-जाने पर रोक होगी. पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो डाकबंगला चौराहे से दाहिने डाक बंगला रोड और फिर भट्टाचार्य मोड की तरफ जाएंगे.