LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
31-Jan-2021 12:06 PM
PATNA: पटना में ड्यूटी के दौरान अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दी. जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है. इस बीच डिप्टी सीएम रेणु देवी का भी बयान आया. रेणु देवी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है.
कानून व्यवस्था ठीक करने में जुटे अधिकारी
रेणु देवी ने कहा कि इस तरह की घटना एक दो हो जाती है. लेकिन दारोगा को गोली मारा जाना शर्मनाक बात है. बिहार के कानून व्यवस्था ठीक करने को लेकर अधिकारी दिनरात काम कर रहे हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है. इस तरह की घटनाओं से सरकार चिंतित है.
दारोगा को मारी गोली
अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दिया है. गंभीर स्थिति में दारोगा को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल दारोगा का नाम बिपिन कुमार सिंह हैं. बाढ़ जीआरपी में तैनात हैं. उनको अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान गोली मारी है. आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उनको इलाज के लिए पटना भेजा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
पुलिस के अधिकारी खामोश
इस घटना के बाद कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार सिंह के पैर और पीठ में गोली लगी हुई है. उनको इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजा गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.