हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Jan-2020 05:21 PM
By Ramesh Rai
SAMSATIPUR: इस हादसे में रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है और इससे कारण ही 5 लोगों की जान गई है. हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि जब ट्रैक पर बैलगाड़ी फंसी थी तो कैसे सिग्नल दे दिया गया. जिससे यह हादसा हुआ. हादसे में 5 लोगों की मौत के साथ ही दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.
पैसेंजर ट्रेन कर रही थी पास
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे फाटक संख्या 2 के पास गन्ना लदी एक बैलगाड़ी फंस गई थी. इसी बीच समस्तीपुर से खगड़िया को जानेवाली 63348 सवारी गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी. बैलगाड़ी के अगले हिस्से से कई बोगी के पायदान के पास खड़े यात्री रगड़ खाकर गिरते चले गए. इसमें 5 यात्री की मौत हो गयी है. जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.
मृतकों की नहीं हो सकी पहचान
हादसे के बाद रेलवे प्रशासन इस बात की जांच कर रही है कि जब गुमटी पर बैलगाड़ी फंसी हुई थी तब ट्रेन का सिग्नल कैसे मिल गया जिसकी वजह से इतने बड़े पैमाने पर लोगों के जान माल का नुकसान हुआ है. फिलहाल चारों तरफ चीख पुकार मचा हुआ है. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए है.