ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत

Home / news / पटना: आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए जेडीयू ने लगाए बैनर-पोस्टर, केंद्रीय इस्पात...

पटना: आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए जेडीयू ने लगाए बैनर-पोस्टर, केंद्रीय इस्पात मंत्री को दी बधाई

08-Jul-2021 12:16 PM

By ASMIT

PATNA: बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो जेडीयू उसमें शामिल हो गई। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अब केंद्र में मंत्री बने हैं। उन्हें इस्पात मंत्रालय का जिम्मा मिला है। मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। अब उनके स्वागत के लिए पटना की सड़कों पर पार्टी की ओर से बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सीएम आवास और राजभवन के पास लगे होर्डिंग के माध्यम से पार्टी ने उन्हें बधाई दी है। 


नीतीश कुमार के काफी करीबी नेता आरसीपी सिंह को केंद्र में इस्‍पात मंत्री बनाए जाने के बाद पटना के जदयू कार्यालय में तैयारियां की जा रही है। राजधानी की सड़कों पर पार्टी की ओर से बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। आरसीपी सिंह के मंत्री पद की शपथ लेते ही लोग उन्हें बधाई देने लगे हैं। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर आरसीपी सिंह को बधाई नहीं दी है। आरसीपी सिंह को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।


 बुधवार को जब दिल्ली में आरसीपी सिंह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे तब पटना स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। इसे लेकर लोगों में खुशी साफ झलक रही थी। जैसे ही उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली पार्टी दफ्तर में मिठाईयां बंटनी शुरू हो गयी। जेडीयू नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की। 


केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए अब राजधानी पटना में जेडीयू की तरफ से होर्डिंग और पोस्टर लगाये गये हैं। बैनर में एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरी ओर आरसीपी सिंह की तस्वीर लगायी गयी है। वही निवेदक के रूप में चंदन कुमार सिंह और अभय कुशवाहा की भी तस्वीर लगी है। बैनर में यह लिखा है कि जेडीयू से रामचंद्र प्रसाद सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन।