हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
07-Jul-2021 07:12 PM
PATNA : मोदी कैबिनेट में जगह बनाने के बाद आरसीपी सिंह के समर्थक और उनके घरवाले काफी खुश हैं. दिल्ली राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में में शपथ ग्रहण समारोह पांचवें नंबर पर शपथ लेते ही आरसीपी सिंह के घर पर मिठाइयां बंटने लगी. उनके घर वाले एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे. आरसीपी सिंह के घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे काफी उत्साहित दिख रहे हैं.
नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है. कैबिनेट विस्तार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कोटे से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है. हालांकि मुंगेर से सांसद और नीतीश कुमार के आंख-कान माने जाने वाले ललन सिंह इसबार भी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाएं. जिसको लेकर पार्टी के कई बड़े नेताओं और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के बीच मायूसी छाई हुई है. खुद मुख्यमंत्री ने भी इसपर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.
मोदी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेते ही आरसीपी सिंह के घर उत्सव और त्यौहार जैसा माहौल है. जदयू सांसद और पूर्व आईएएस रामचंद्र प्रसाद सिंह के मंत्री बनाये जाने पर परिवार और रिश्तेदारों में काफी ख़ुशी देखी जा रही है. आरसीपी सिंह के बहन और बहनोई बांट रहे हैं. परिवार वालों के बीच मिठाइयां बांटी जा रही हैं.
आरसीपी सिंह की बहन ने कहा कि बिहार और नालंदा के लिए काफी खुशी की बात है. उनके भाई आरसीपी काफी अनुभवी इंसान हैं. प्रशासनिक अनुभवों का लाभ देश और बिहार को मिलेगा. बहन ने आगे कहा है कि यह पल काफी खुशी का है. पूरा बिहार खुश है. बिहार में तररकी और होगा. वे बचपन से काफी तेज तर्रार थे. आज हमसब खाफी खुश हैं.