Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
19-Feb-2023 12:26 PM
By First Bihar
NALANDA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक जमाने में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। आरसीपी ने कहा है कि, नीतीश कुमार कितना भी दावा कर लें कि उनका बगीचा काफी साफ़ - सुथरा और निर्मल है। लेकिन, हकीकत में नीतीश कुमार के बगीचे में एक से बढ़कर एक विषैले और जहरीले जंतु रहते हैं।
दरअसल, पिछले दिनों जेडीयू नेता और पार्टी के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलयाबी ने भारतीय सेना को लेकर बयान देते हुए कहा था कि,अगर पीएम मोदी को पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो सिर्फ 30 परसेंट फौज में मुसलमानों को जगह दी जाए। जब पाकिस्तान मिसाइल बनाकर भारत को दिखा रहा था तो कोई नागपुर से बाबा जवाब देने नहीं आए थे। एक मुसलमान का बेटा ही सामने आया था जिसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम है। वहीं, उनके इस बयान पर जमकर राजनीति भी शुरू कर दी गई। जिसके बाद इसी को लेकर इशारों ही इशारों में आरसीपी सिंह ने भी नीतीश कुमार ओर उनकी पार्टी पर निशाना साधा है।
आरसीपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो किसी सवाल का जवाब देते हुए यह कह रहे हैं कि,नीतीश कुमार अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखे हुए हैं जो बेहद विषैले और जहरीले जंतु हैं। हालांकि न ही उन्होंने जेडीयू के किसी नेता का नाम लिया ओर न ही आधिकारिक तौर पर पार्टी का। लेकिन, उन्होंने यह जरूर कहा कि नीतीश बाबू कहते हैं कि उनका बगीचा बेहद सुंदर है। उसमें तरह तरह के फूल और प्राणी रहते हैं, लेकिन हकीकत में उनके बगीचे में केवल विषैले और जहरीले जंतु रहते हैं। जो केवल धार्मिक टिप्पणी करते हैं।
इसके आलावा उन्होंने यह भी कहा क, देश में हमारी फ़ौज के अंदर सभी जाति और धर्म, समुदाय के लोग भर्ती होते हैं। इसलिए कोई यदि बेकार की बातें करता है तो वह नीतीश बाबु के विषैले और जहरीले जंतु शामिल हो सकते हैं। हालांकि, में किसी का नाम नहीं ले रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, फ़ौज पर बोलने वालों को यह बताना चाहिए कि, मेजर शाहनवाज किस समाज से थे? तो क्या उनको धार्मिक आधार पर आरक्षण देकर नियुक्त किया गया है। अपने देश में धार्मिक आधार पर नियुक्ति नहीं होती है। पता नहीं नीतीश कुमार कैसे ऐसे लोगों को बर्दाश्त करते हैं। उनको अपने साथ पार्टी में रखा है।
इसकेआगे कहा कि, याद कीजिए कश्मीर में एक बिल आया था धारा 370 वाला, तो उसको लेकर क्या हुआ था. उन्होंने क्या कहा था। इधर, लेकिन लोगों को लगता है कि ये कोई तकदीर करने वाला व्यक्ति है. ऐसा नहीं है, इन लोगों की सोच ही ऐसी है और नीतीश कुमार उनको अपनी पार्टी में बर्दाश्त करते हैं।
आपको बताते चलें कि, आरसीपी सिंह लगातार नीतीश कुमार के नीतियों ओर उनकी पार्टी को लेकर हमलावर रहते हैं और कोई भी मौका वो छोटे हुए नहीं दिखते हैं। आरसीपी ने यह भी एलान किया है कि, आगामी 26 फरवरी को वह नीतीश सरकार के खिलाफ एक रैली भी करेगे। इससे पहले महागठबंधन मेन शामिल दलों की एक रैली पूर्णिया में 25 फरवरी को होनी है। इसी दिन अमित शाह भी पटना में रैली कर रहे हैं। ऐसे में आरसीपी का यह बयान आने के बाद यह देखना रोचक होगा कि बिहार में क्या राजनीतिक हलचल मचती है।