ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

रक्सौल में संजय जायसवाल का भारी विरोध, रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांसद का किया घेराव

06-May-2024 08:34 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान कल 7 मई को होने वाला है। इस दिन पांच सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होगा। तीसरे चरण के मतदान के ठीक पहले रक्सौल के नोनियाडीह गांव में पश्चिम चंपारण से एनडीए प्रत्याशी संजय जायसवाल का लोगों ने घेराव कर दिया। आज तक इलाके में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण बीजेपी सांसद संजय जायसवाल से काफी नाराज थे। 


संजय जायसवाल उस सड़क से गुजर रहे थे तभी लोगों की नजर उन पर गई फिर क्या था ग्रामीणों ने उनके काफिले को रुकवाया और घेराव कर जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने रोड पर लकड़ी रख दिया और सड़क को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। बीजेपी सांसद की गाड़ी को घंटों घेरे रखा। संजय जायसवाल के कारकेड में शामिल सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद संजय जायसवान गाड़ी में बैठे जिसके बाद वहां से उनका काफिला आगे के लिए रवाना हुआ। 


नोनियाडीह गांव के लोगों का कहना था कि सांसद रहते हुए संजय जायसवाल ने आज तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में इस रोड की स्थिति और जर्जर हो जाती है जिस पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। सांसद संजय जायसवान के विरोध का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


बता दें कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मिकिनगर, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज और सिवान कुल सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है। बीजेपी सांसद संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण से बीजेपी के प्रत्याशी हैं वही इंडिया गठबंधन से मदन मोहन तिवारी चुनाव के मैदान में हैं। संजय जायसवाल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे तभी रक्सौल के नोनियाडीह गांव में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उनका घेराव किया और जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।