सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं
16-Jan-2021 05:15 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश की हत्या के बाद सियासी गलियारे में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आम लोगों में भी पुलिस और सरकार के प्रति काफी गुस्सा देखा जा रहा है. पटना के अलावा छपरा स्थित रुपेश के पैतृक आवास पर भी मातम पसरा हुआ है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल रविवार को रुपेश के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे.
राजधानी पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी दी कि रविवार को वो रुपेश के परिजनों से मिलने जायेंगे. उन्होंने कहा कि रुपेश की हत्या के बाद सीएम प्रेस रिलीज जारी कर कहते हैं कि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाये. यह कितना हास्यास्पद है. क्या वो विपक्ष को पकड़ने के लिए बोल रहे हैं. हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में बिहार अन्य राज्यों से आगे है.
तेजस्वी ने कहा कि रुपेश के 4 साल का बेटा का कहना है कि उसे बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है. उस मासूम ने सीबीआई जांच की मांग की है. 96 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन कहीं से कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा. पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. किसी भी अपराधी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया. इतने बड़े हाईप्रोफाइल मर्डर केस में भी पुलिस विफल साबित हो रही है.