NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
20-Mar-2024 12:33 PM
By First Bihar
PATNA : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पारस ने सीट-बंटवारे में उनकी पार्टी की अनदेखी के कारण मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। वे फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्री थे। अब पारस की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू संभालेंगे।
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि - भारत की राष्ट्रपति ने, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।
मालूम हो कि, बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे से नाराज आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने बीते कल कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने कहा कि वो सीट बंटवारे से नाराज थे। महज 2-3 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेस में उन्होने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होने इस बात का भी जिक्र किया कि उनकी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है। पूरी ईमानदारी के साथ उनकी पार्टी ने एनडीए की सेवा की है। लेकिन मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है। इसलिए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।
उधर, इस्तीफा देने के बाद पशुपति पारस शाम में पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंच गये। इस दौरान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से उन्होंने बातचीत की। अभी वो एनडीए में हैं अलग नहीं हुए हैं। हमलोगों के साथ भारी अन्याय हुआ है। हमारे नेता पशुपति पारस का फैसला हिमालय की तरह अडिग है। वो किसी भी हाल में हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे और भारी मतों से चुनाव भी जीतेंगे। दो तीन दिन में पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में जो फैसला लिया जाएगा उसके तहत आगे की रणनिती तैयार की जाएगी।