LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक
25-Jul-2022 12:54 PM
PATNA : द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं महामहिम राष्ट्रपति बन गई हैं. सीजेआई एनवी रमण ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण में पीएम मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल हुए. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. इसको लेकर सियासी गालियारों में अटकों की बाजार गर्म हो गई है. अब जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इसपर सफाई दी है.
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हर कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति शामिल हो, इसकी जरूरत नहीं होती है. राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया है, शपथ ग्रहण तो एक मात्र औपचारिकता होती है. यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो इसपर बहुत गौर करने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री को बहुत सारा काम रहता है, इसीलिए वो शपथ ग्रहण में शामिल होने नहीं जा पाए.
पिछले दिनों फुलवारी शरीफ मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि बिहार आतंक का नया गड्ढ़ बन गया है. अब इसपर पलटवार करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संजय जायसवाल को यदि इस प्रकार की जानकारी है, तो वो मुख्यमंत्री या सम्बंधित अधिकारी को शेयर करें. जिस तरह से बयान दे रहे हैं, ऐसा लगता है कि उसको बहुत बात की जानकारी है, जिसको वो छुपा रहे हैं. ऐसे में उन्हीं पर आरोप लग सकता है.
जेडीयू नेता ने बीजेपी अध्यक्ष जीपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा कि उनकी पार्टी का कार्यक्रम में वो लोग आ रहे हैं. बिहार के सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, बाकि किसी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. एनडीए में सबकुछ ठीक है.