ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

सरकार ने जारी किया अल्टीमेटम: जल्द कर लें राशन कार्ड से जुड़ा ये काम, नहीं तो अनाज मिलना हो जाएगा बंद

10-Feb-2021 01:49 PM

PATNA : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों का आधार नंबर अब अनिवार्य कर दया है. अगर आपने भी अभी तक यह काम नहीं करा है तो जल्द करा लें, नहीं तो  31 मार्च 2021 इस राशन कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा. 

जिस राशन कार्ड पर अंकित सभी परिवार के लोगों का आधार नंबर नहीं होगा, उस राशन कार्ड को ब्लॉक करते हुए खाद्यान की आपूर्ति रोक दी जाएगी.  इसे लेकर बिहार सरका के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सूचना जारी की है.

अगर आपने भी अभी ऐसा नहीं किया तो तुरंत अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहां जाएं और उसके यहां उपलब्ध पॉस से सभी को एड करा लें. इसके लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जा रहा है.  निशुल्क आधार सीडिंग नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के यहां कराई जा रही है. अगर  किसी सदस्य की आधार सीडिंग पहले कर ली गयी है तो फिर से कराने की जरूरत नहीं है. 

अधिक जानकारी के लिए आप टॉल फ्री नंबर 18003456194 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं. जो लोग 31 मार्च से पहले राशनकार्ड आधार कार्ड से लिंक करा लेंगे उन्हें ही एक अप्रैल से राशन मिलेगा.