बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
30-Jan-2021 03:23 PM
PATNA : राशन कार्ड में अगर आपके भी किसी परिवार का नाम छूट गया है तो आपके पास उनका नाम जुड़वाने का एक मौका है. लेकिन इसके लिए आपको सावधानी से आवेदन करना पड़ेगा.
जन वितरण प्रणाली के राशन कार्ड में घर के छूटे सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र ख को सावधानी से भरना होगा और उसे अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जमा करना होगा. इसके बाद जांच के आधार पर नया नाम जोड़ कर बढ़ी हुई यूनिट वाला नया राशन कार्ड आपको दोबारा जारी कर दिया जाएगा.
इस बारे में एसडीओ ने बताया कि नगर निगम के पटना सिटी एवं अजीमाबाद अंचल क्षेत्र के लाभार्थी और पटना सदर अन्तर्गत छह पंचायत के लाभार्थी प्रपत्र 'ख' भरकर गांधी मैदान स्थित पटना सदर कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जमा करेंगे. इसी तहर से फतुहा, खुशरूपुर, दनियावां ब्लॉक के लाभार्थी प्रपत्र ख भर कर अपने क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर जमा करेंगे. इसके बाद उन्हें दोबारा राशन कार्ड दे दिया जाएगा.
इसके साथ ही एसडीओ ने बाताय कि पहले बने राशन कार्ड का विवरण जांच उपरांत कंप्यूटर में दर्ज हैं, इसीलिए इसकी दोबारा जांच नहीं होगी. प्रपत्र ख के साथ परिवार के जिन सदस्यों का नाम जोड़ना है, उनके आधार कार्ड की छाया प्रति देनी होगी. पुराना राशन कार्ड भी आवेदन के साथ लगाना होगा. इसे रद्द कर नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें परिवार के अन्य छूटे सदस्यों का नाम भी दर्ज होगा .