दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Oct-2020 03:27 PM
BANKA : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर-शाहकुण्ड मुख्य मार्ग का दौना मोड़ एवं मेढ़ियानाथ के बीच बालू ट्रैक्टर से रंगदारी वसुलने के क्रम में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. वहीं गोलीबारी की घटना में एक ट्रैक्टर चालक ज़ख्मी हो गया. जख्मी चालक अमरपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर गांव निवासी राजू यादव का 20 वर्षीय पुत्र राहुल यादव बताया गया है.
अपराधी युवक को ज़ख्मी हालत में छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटनास्थल पर मौजूद चालक के मित्र अवधेश यादव जख्मी चालक को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लेकर आये, जहां डाक्टर अशोक कुमार साह ने युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया.
अस्पताल परिसर में जख्मी युवक के साथी ने बताया कि वो रोजाना की तरह ट्रैक्टर में बालू लोड कर चिरैया गांव में बिक्री कर वापस अमरपुर आ रहा था. तभी दौना मोड़ और मेढ़ियानाथ के बीच शाहकुंड थानाक्षेत्र के रसुल्ला गांव निवासी मोहम्मद राजा, बकचप्पर गांव निवासी कृष्णानंद सिंह, छोटु सिंह, सिन्चु सिंह एवं अन्य लोगों ने हथियार के बल पर रास्ता रोक लिया और चालक से रंगदारी मांगने लगे. विरोध करने पर फायरिंग शुरू हो गई. फायरिंग के दौरान चालक के जांघ में दो गोली लग गयी. गोलीबारी की आवाज सुनकर कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. तभी सभी अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये.