ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर: बदमाशों ने रंगदारी नहीं मिलने पर...

बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर: बदमाशों ने रंगदारी नहीं मिलने पर चलायी गोली, दहशत में कारोबारी

18-Mar-2023 01:11 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: जिले में अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है, पुलिस एक मामले को सुलझाती नहीं है कि अपराधी दूसरे मामले का खुला चैलेंज दे देते हैं. आए दिन जिले के किसी भी क्षेत्र में घटनाएं हर दिन हो जा रही है इस पर लगाम लगाना पुलिस के लिए चुनौती हो गई आम जनों में अब डर का माहौल उत्पन्न हो रहा है ,ताजा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है जहां हार्डवेयर कारोबारी से फोन कर मांगी अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर दुकान के शटर को गोलीयां चला दी. 


यह घटना कच्ची पक्की चौक पर एक हार्डवेयर कारोबारी से फोन कर अपराधी पहले 2 दिन हालचाल पूछा और उसके बाद 2 दिन पूर्व 05 लाख रुपये की रंगदारी देने की बात कही अन्यथा कारोबारी के दोनों पुत्र की हत्या करने की भी धमकी दी फिर अचानक शनिवार को उक्त कारोबारी के दुकान के शटर पर अपराधियों ने गोली से छेद कर दिया है. कारोबारी जब दुकान पर आया तो इसकी सूचना स्थानीय सदर थाना पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची. सदर थाना पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया. 


बताया जा रहा है कारोबारी का एक पुत्र पेशे से वकील भी हैं जो मुजफ्फरपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करता है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर सदर थाना के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सतेंद्र मिश्रा ने कहा कि फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी गई है नहीं देने पर दुकान पर गोली चली है अनुसंधान आगे जारी है विधि सम्मत कार्रवाई होगी.