बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
23-Jul-2024 05:44 PM
By First Bihar
PATNA: प्रोफेसर रामवचन राय बिहार विधान परिषद के अगले उपसभापति होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में रामवचन राय ने विधान परिषद सचिवालय में आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत गठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहे।
दरअसल, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को विधान परिषद में वोटिंग कराई गई। पक्ष और विपक्ष की सहमति से अवधेश नारायण सिंह को विधान परिषद का सभापति चुन लिया गया। सभापति के बाद अब विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए एमएलसी रामवचन राय ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
रामवचन राय पहली बार साल 2004 में विधान परिषद के सदस्य बने थे। दूसरी बार मनोनीत सदस्य के रूप में विधान पार्षद बने। इसके बाद साल 2021 में वे फिर से एमएलसी बने। परिषद में वरिष्ठ सदस्यों के तौर पर उनका लंबा अनुभव रहा है। रामवचन राय सीवान के रहने वाले हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका विशिष्ठ योगदान रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी जा रही है।
उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय सिंह, सत्तारूढ़ दल की सचेतक रीना देवी समेत गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे।