बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
21-Jan-2024 08:59 PM
By FIRST BIHAR
SUPAUL: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। जिसकी खुशी सुपौल के राम भक्तों के बीच देखी जा रही है। राम भक्त जिले के त्रिवेणीगंज बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम के सम्मान में 501 दीये काफी हर्षोल्लास के साथ जलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल हुए।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य बम शंकर झा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर किया। इसके उपरांत मौजूद लोगों ने काफी उत्साह और उमंग के साथ दीप जलाया और मंदिर में पूजा अर्चना की। आज लोगों ने छोटी दिवाली मनाई है कल बड़ी दिवाली मनाएंगे।
खास बात यह रही कि राम भक्तों ने भगवान श्री राम के नाम की आकृति में दीप जलाकर बनाया। जो दीपोत्सव की रौनक को और बढ़ा दी। साथ ही महिलाओं के द्वारा रंगोली भी बनाया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावे राम से संबंधित भक्ति गीतों के धुन और भव्य तरीके से मंदिर की सजावट के बीच दीपक कि रोशनी से पंचमुखी हनुमान मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी।
साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यहां के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। राम भक्त मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कल अयोध्या में राम लला की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में यहां महाप्रसाद का वितरण होगा। रामलला के आने के तैयारी ऐसी है मानों मन,जीवन और कण- कण राम हो गया हो।
वही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुंगेर असरजंग प्रखंड के जलालाबाद में भी 22 जनवरी को नवनिर्मित सूर्य मंदिर में भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य के प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। हाथ में भगवा झंडा लेकर जयश्री राम, सूर्य भगवान की जय के नारे लगाये गये। लोगों में जहां राम लला के विराजमान होने की खुशी थी वही उसी दिन सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह भी दिखा।






