बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
27-Aug-2020 11:34 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी के अंदर रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर मचे सियासी बवंडर को शांत करने का प्रयास आरजेडी सुप्रीमो कर रहे हैं। इस मामले में अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को रांची तलब किया है वहीं लगातार पार्टी के पुराने नेताओं को कहा गया है कि वह रघुवंश प्रसाद सिंह के संपर्क में रहें। दरअसल आरजेडी के स्थापना काल से जुड़े रघुवंश की ताकत को लालू यादव भली-भांति जानते हैं। यही वजह है कि लालू विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कोई नई मुसीबत मोल नहीं लेना चाहते।
उधर आरजेडी में एंट्री को बेताब पूर्व सांसद रामा सिंह लगातार इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि रघुवंश की नाराजगी पहले से और ज्यादा बढ़ जाए। रामा सिंह लगातार यह बयान दे रहे हैं कि वह जल्द ही आरजेडी का दामन थाम लेंगे हालांकि आरजेडी के अंदर खाने से मिल रही खबरों के मुताबिक अब तक इसे लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। रामा सिंह जानते हैं कि रघुवंश बाबू के रहते आरेजेडी में उनकी एंट्री मुश्किल होगी। ऐसे में उनकी पूरी कोशिश है कि रघुवंश खुद ही आरजेडी से बिदककर जेडीयू में चले जाएं और उनका रास्ता साफ हो जाए।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी रामा सिंह की इस प्लानिंग को समझ गए हैं लिहाजा उन्होंने आनन-फानन में डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है। लालू जानते हैं कि राजपूत बिरादरी से आने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह और रामा सिंह के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती। रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी से आरजेडी को राजपूत वोटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही साथ पार्टी के कई पुराने नेता भी इस बात को लेकर नाराज हो सकते हैं लिहाजा रघुवंश को पार्टी के साथ बनाए रखने की कोशिशें तेज हो गई हैं।