ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / आज आखिरी बार LJP कार्यालय में 'बड़े साहब'.. एसके पुरी आवास पर पसरा...

आज आखिरी बार LJP कार्यालय में 'बड़े साहब'.. एसके पुरी आवास पर पसरा है सन्नाटा

09-Oct-2020 08:14 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर 'बड़े साहब' के संबोधन के जरिए रामविलास पासवान को याद किया जाता है। पार्टी के नेता हो या फिर परिवार के सदस्य या फिर अन्य समर्थक के अगर स्वर्गीय रामविलास पासवान को कोई याद करता है तो इसके लिए वह बड़े साहब का ही संबोधन करता है. दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद स्वर्गीय रामविलास पासवान सबसे पहले एयरपोर्ट के पास स्थित अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे. कुछ वक्त वहां गुजारने के बाद ही वह एसके पुरी स्थित अपने आवास जाते थे या फिर हाजीपुर थे. आज रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर एलजीपी कार्यालय लाया जाएगा इसे लेकर वहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.



रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर बाद में उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास ले जाया जाएगा और लोग यहां भी उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. दीघा घाट पर राम विलास पासवान के अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए अपने बड़े साहब को याद कर रहा है.


उधर पटना के श्रीकृष्णापुरी आवास पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके स्टाफ से लेकर सिक्योरिटी के लोग भी गमगीन है. सबों का रो रो कर बुरा हाल है. रामविलास पासवान ना केवल अपनी पार्टी परिवार और समर्थकों के लिए बल्कि अपने साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मियों से लेकर स्टाफ तक के लिए बेहद खास थे. सबके साथ व्यक्तिगत संबंधों को उन्होंने निभाया और यही वजह है कि उनके चले जाने के बाद सभी गम में डूबे हुए हैं.