ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / रामविलास की अंतिम यात्रा: दीघा घाट पहुंचे कई नेता और मंत्री... हजारों लोगों...

रामविलास की अंतिम यात्रा: दीघा घाट पहुंचे कई नेता और मंत्री... हजारों लोगों की उमड़ी भीड़

10-Oct-2020 01:29 PM

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दीघा घाट के जनार्दन घाट पर ले जाया जा रहा है. अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं. कुछ देर के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 



घाट पर पहुंचे कई नेता

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल हो रहे हैं. गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, तेजस्वी यादव, रामकृपाल यादव समेत कई नेता घाट पर पहुंचे हैं. इसके साथ-साथ कई दलों के कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए हैं. आम लोग भी गंगा घाट पर पहुंचे हुए हैं. सब रामविलास पासवान के अंतिम यात्रा में शामिल होना चाह रहे हैं. कुछ देर के बाद कई और नेता भी पहुंचेंगे. रामविलास पासवान का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. 



जनार्दन घाट पर होगा अंतिम संस्कार

रामविलास पासवान के पटना के श्री कृष्णा पुरी स्थित उनके आवास से पार्थिव शरीर को लेकर जनार्दन घाट के लेकर जाया जा रहा है. इस अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल है. जिस ट्रक पर पार्थिव शरीर रखा गया है कि उसके पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला है. सभी रामविलास अमर रहे के नारा लगे रहा है. उनका अंतिम संस्कार दीघा स्थित जनार्दन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार के कई जिलों से एलजेपी के कार्यकर्ता और नेता भी पटना पहुंचे हुए हैं.