Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
20-Aug-2020 09:18 AM
DESK : अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों भूमि पूजन कार्यक्रम में राम मंदिर की नींव रखी लेकिन अब राम की विरासत को लेकर नई सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी के राम मंदिर एजेंडे में कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए राजीव गांधी का सहारा लिया है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज 76वीं जयंती है। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस ने आज एक विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में राजीव गांधी को इस बात के लिए श्रेय दिया गया है कि उन्होंने रामराज्य की परिकल्पना साकार की। मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी इस विज्ञापन में राजीव गांधी को राम मंदिर निर्माण की नींव रखने वाला बताया गया है। साथ ही साथ यह कहा गया है कि राजीव ने साकार की थी रामराज्य की कल्पना। 21वीं सदी के आधुनिक भारत के साथ कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखी गई थी।
कांग्रेस की तरफ से जारी इस विज्ञापन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ की तस्वीर भी नजर आ रही है। कांग्रेस का यह नया विज्ञापन इस बात का संकेत है कि वह बीजेपी को राम मंदिर निर्माण का पूरा श्रेय नहीं लेना चाहती। राम मंदिर के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी के ऊपर बड़े हमले बोले हों लेकिन अब जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है तो कांग्रेस से इसका क्रेडिट लेने से नहीं चूकना चाहती।