ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / रक्षाबंधन के दिन शाहनवाज हुसैन ने दी बड़ी सौगात, 30 साल बाद स्पन...

रक्षाबंधन के दिन शाहनवाज हुसैन ने दी बड़ी सौगात, 30 साल बाद स्पन सिल्क मिल के कर्मचारियों को मिला 6 महीने का बकाया वेतन

22-Aug-2021 07:31 PM

By SUSHIL KUMAR

PATNA : कहते हैं अगर सही समय हो तो असंभव को संभव कर देना, नाउम्मीद को उम्मीद में बदल देना मुम्किल है. रक्षाबंधन के दिन ऐसा ही कुछ दिखाया बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने. शाहनवाज हुसैन ने अपने हाथों से  बिहार स्पन सिल्क मिल के 287 कर्मियों 6 महीने का बकाया वेतन दिया और उन्होंने कहा कि भागलपुर के लोगों के लये वे दिल का रिश्ता निभाते रहेंगे.


रक्षाबंधन के दिन मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने वो कर दिखाया जिसे लेकर लोग 30 तक इंतजार करते करते उम्मीद छोड़ चुके थे. दरअसल बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार स्पन सिल्क मिल के कर्मचारियों या उनके आश्रितों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने बिहार स्पन सिल्क मिल के निवर्तमान या सेवानिवृत्त 287 कर्मियों, नोमिनी और दावेदारों को पूरे 30 साल के इंतजार के बाद बकाया वेतन में से 6 महीने का वेतन एक साथ दे दिया.


news image


13 करोड़ की लागत से भागलपुर में बने रेशम भवन में हुए पहले कार्यक्रम में सैयद शाहनवाज हुसैन ने स्पन मिल के 287 कर्मियों या उनके परिवारों को 6 महीने के वेतन का चेक अपने हाथों से सौंपा. 30 साल से बकाया वेतन के मिलने की भी उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब 6 महीने के वेतन का चेक मिला तो उनकी खुशी ठिकाना नहीं रहा.


रेशम भवन में जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने आपसे मदद का वादा किया था, वो आज पूरा कर दिया और आगे भी आपकी मदद करता रहूंगा. यानी बाकी बचे वेतन को दिलाने के लिए भी हर संभव कोशिश करुंगा. उन्होंने कहा कि बिहार स्पन सिल्क मिल के कर्मियों को जितने रकम का चेक आज बांटा गया है, वो सब मिलाकर कुल रकम 55 लाख 42 हजार 14 रुपए है.


news image


खचाखच भरे रेशम भवन में इकट्ठा लोगों से सैयद शाहनवाज हुसैने ने कहा कि ये रकम अब पूरी तरह आपकी है, इसे अब कोई वापस मांगने वाला नहीं है. ये डबल इंजन की सरकार है. चाहे केंद्र की हमारी सरकार हो या राज्य की, हम पूरे दिल से जरुरतमंद की चिंता करते हैं और उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं.


सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार स्पन सिल्क मिल के कर्मचारियों को तो कुल 55 लाख 42 हजार 14 रुपए का तो चेक बांटा ही. साथ ही भागलपुर के 250 बुनकरों को भी 25 लाख की रकम बांट दी. रेशम भवन में आयोजित उसी कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने 250 बुनकरों को 10 हजार का चेक कार्यशील पूँजी के रुप में हर एक को सौंपा.


news image


भागलपुर में नए बने रेशम भवन में पहली बार हुए शानदार कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बुनकर समाज और क्षेत्रवासियों का दिल जीतने का काम किया तो इसी दिन उन्होंने भागलपुर को 3 और बड़ी सौगातें दी। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रायोजित रेशम सूत कताई एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत नाथनगर में की तो 2 प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत दरियापुर में की.इन तीनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में हर उम्र की महिलाएं रेशम सूत कताई का प्रशिक्षण पाती हुईं नजर आई.


प्रशिक्षण कार्यक्रमों के शुभारंभ के बाद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज  हुसैन ने कहा कि उन्होंने बुनकर समाज की हमेशा फिक्र की है और आगे भी करते रहेंगे. उऩ्होंने कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लायक या आत्म निर्भर बनाने के साथ वो खादी  संस्थाओं को भी आर्थिक रुप से मदद दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि भागलुपर की खादी संस्थाओं को पिछले 2 वर्षों में कार्य़शील पूंजी के रुप में 2 करोड़ 66 लाख रुपया दिया जा चुका है. इसके अलावा 210 नए मॉडल का चरखा निशुल्क दिया गया है. 33 लूम निशुल्क दिया गया है. 560 लोगों या बुनकरों को कटिया चरखा भी मुफ्त दिया गया है.


नाथनगर और दरियापुर में लोगों को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर से उनका गहरा नाता है और वो जब भी और जैसे भी मौका मिलेगा वो भागलपुर की खिदमत करते रहेंगे.