ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे अखिलेश सिंह , नीतीश और शाह...

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे अखिलेश सिंह , नीतीश और शाह को लेकर कह दी बड़ी बात

14-Feb-2024 11:39 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को पार्टी फिर से राज्यसभा भेज रही है। इस बार  कांग्रेस के हिस्से में राज्यसभा की दस सीटें आने की संभावना है। इनमें हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र से एक-एक सीट, तेलंगाना से दो सीटें और कर्नाटक से तीन सीटें होंगी। ऐसे में  बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह का नाम तय किया गया है और वह आज बिहार विधानसभा में अपना नामांकन पर्चा भरने पहुंचें। जहां उन्होंने नीतीश कुमार और अमित शाह को लेकर जोरदार हमला बोला है। 


कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि - नीतीश कुमार पलटी मारकर एनडीए में चल गए हैं तो इससे हमारे गठबंधन को किसी भी तरह कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है। हमलोग पहले से ही एकजूट हैं और आगे भी मजबूती से साथ रहेंगे। नीतीश जी के पास वैसे भी कुछ बचा हुआ कहां था जो उनके आने से या जाने से फर्क पड़ने वाला ह। 


इसके आलावा जब उनसे महागठबंधन में टूट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की जो लोग दूसरों की पार्टी तोड़ते रहते थे उनकी ही पार्टी टूट गई तो उनका बात किगिए महागठबंधन का टूट गया या हमारा टूट गया उससे अधिक फर्क हो इससे पड़ता है की जो दूसरे की पार्टी तोड़ने का खेल करते थे उसके साथ ही खेल हो गया। इससे अधिक क्या हो सकता है।