ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / राज्यसभा में SPG बिल पास, लोकसभा में पहले ही हो चुका है पारित

राज्यसभा में SPG बिल पास, लोकसभा में पहले ही हो चुका है पारित

03-Dec-2019 05:59 PM

DELHI : राज्यसभा में एसपीजी (संशोधन) बिल 2019 को ध्वनिमत से पारित किया गया। कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सच नहीं है कि हमने केवल गांधी परिवार को ध्यान में रखकर एसपीजी बिल लाया है। इस बिल को लाने से पहले ही खतरे के आंकलन कर के गांधी परिवार से सुरक्षा वापस ले ली गई थी। बता दें कि बिल लोकसभा में 27 नवंबर को पारित हो गया था।

अमित शाह ने कहा, तीनों लोगों को वो सुरक्षा दी है जो देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के पास है। देश में सर्वोच्च सुरक्षा उन्हें प्रदान की गई है। मगर एसपीजी सुरक्षा ही मिले, ऐसा कहना तो उचित नहीं है।

वहीं सदन में  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास में  गाड़ी पर सवार 7 लोगों के घुसने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। अमित शाह ने  राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के घर पर एक घटना हुई। एक सूचना मिली कि राहुल गांधी घर पर मिलने आ रहे हैं। राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और सोनिया गांधी जब उनके घर पहुंचते हैं तो कोई जांच नहीं होती है।

इसी बीच काले रंग की एक सफारी प्रियंका गांधी के घर में पहुंची। लेकिन इस गाड़ी में कांग्रेस की एक नेता अपने समर्थकों के साथ थीं। जिस समय राहुल गांधी आने वाले थी उसी समय ही वे पहुंचीं, ये इत्तेफाक था। हमने जांच का आदेश दे दिया है और आईजी सुरक्षा इस मामले की जांच कर रहे हैं।तत्काल तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।