ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU की अहम बैठक शुरू, मुख्यमंत्री आवास पहुंचे वशिष्ठ नारायण सिंह

11-Mar-2020 11:05 AM

PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर जेडीयू की अहम बैठक शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू के बड़े नेताओं की बैठक हो रही है. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जा रही है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं.

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए जेडीयू में अब तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. जेडीयू के तीन राज्यसभा सांसद हरिवंश, रामनाथ ठाकुर और कहकशां परवीन का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नामांकन की तारीख 13 मार्च है और उसके पहले जेडीयू को एक उम्मीदवार का चयन करना है.

बिहार विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से जेडीयू को राज्यसभा में नुकसान उठाना पड़ा है. जेडीयू के तीन सांसदों की जगह अब एक सांसद को ही राज्यसभा में जगह मिलेगी. बताया जा रहा है कि हरिवंश को जेडीयू एक बार फिर से राज्यसभा भेज सकती है. हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति हैं और ऐसे में अगर वह दोबारा चुनकर राज्यसभा नहीं गए तो जेडीयू को उप सभापति की कुर्सी से भी हाथ धोना पड़ेगा. संभव है कि नीतीश कुमार इसे देखते हुए हरिवंश को एक बार फिर राज्यसभा भेज दें. पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ नीतीश कुमार आज अहम बैठक कर रहे हैं. इसके बाद खुद नीतीश ही राज्यसभा में उम्मीदवारी को लेकर अंतिम फैसला लेंगे.