ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / राजू दानवीर ने सरकार पर बोला हमला, ऑक्सीजन से मौत नहीं होने का...

राजू दानवीर ने सरकार पर बोला हमला, ऑक्सीजन से मौत नहीं होने का दावा करना दुर्भाग्यपूर्ण व हास्यास्पद

22-Jul-2021 07:08 PM

PATNA: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से एक भी लोगों की मौत नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन से मौत नहीं होने का दावा करना दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है। यदि लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है तो क्या लोगों ने आत्महत्या की है?


जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि कोरोनाकाल में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पागलों की तरह अस्पताल से लेकर हर जगह ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचा रहे थे। आखिर क्यों उस वक़्त ऑक्सीजन की कालाबाज़ारी हो रही थी? क्यों ऑक्सीजन को बाउंसर की सुरक्षा में ले जाया जा रहा था?  सिर्फ पटना में छोटे से बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर 20 से 50 हजार तक में बिक रहे थे।  केंद्र सरकार ने भी दूसरे देशों से ऑक्सीजन की खेप मंगाई थी। अगर ऑक्सीजन से लोगों की मौत नहीं हो रही थी तो ये सब क्या था।



लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी, कालाबाज़ारी, वेंटीलेटर की कमी, एम्बुलेंस और दवाओं की कालाबाज़ारी की वजह से हुई थी। केंद्रीय मंत्री के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वे सिर्फ जुमला ही जानते हैं। उनकी कार्यशैली जुमलों वाली है। कहने को डबल इंजन की सरकार है। एक इंजन गैर जिम्मेदार वाला बयान देता है तो दूसरा इंजन खामोशी से उसकी स्वीकृति देता है।


आज जो लोग बोल रहे हैं उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। उस मुसीबत के वक्त के सिर्फ एक पप्पू यादव ही थे जो जान पर खेलकर लोगों को मदद पहुंचा रहे थे। पप्पू यादव अस्पताल से शमसान तक लोगों की सेवा कर रहे थे। आज भी पप्पू यादव को जनता की चिंता है। वे बार-बार कह रहे हैं कि सरकार कोरोना के तीसरी लहर की तैयारी करे लेकिन आज भी कोई अस्पताल इसके लिए तैयार नहीं है।