ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / राजश्री को क्रिसमस की बधाई देने पहुंचे राजद कार्यकर्ता, हाथों में क्रिसमस ट्री...

राजश्री को क्रिसमस की बधाई देने पहुंचे राजद कार्यकर्ता, हाथों में क्रिसमस ट्री और तेजस्वी के शादी की फोटो फ्रेम

23-Dec-2021 10:05 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली में तेजस्वी यादव अपनी स्कूल की दोस्त रेचल (राजश्री) से शादी के बंधन में बंधे हैं. फिलहाल तेजस्वी अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ पटना में हैं. वहीं शादी के बाद से ही नवविवाहित जोड़ा चर्चा में बना हुआ है. तेजस्वी यादव की शादी का बहू भोज 15 जनवरी के बाद होगा. लेकिन पिछले कई दिनों से लालू यादव के आवास पर बधाई देने वालों का जमघट लगा हुआ है. 


तेजस्वी यादव की पत्नी क्रिश्चन धर्म से आती हैं. ऐसे में अब उनके लिए शादी के साथ क्रिसमस की बधाई देने वाले लोग भी आ रहे हैं. 25 दिसंबर को बड़ा दिन यानी क्रिसमस पर्व भी है. खबर है कि तेजस्वी आज दिल्ली भी जाने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री के साथ दिल्ली में क्रिसमस और नया साल मनाएंगे.


आपको बता दें कि भीड़-भाड़ से दूर दिल्ली के एक फार्म हाउस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में अपनी खास दोस्त रेचल के साथ 9 दिसंबर को शादी की है. हिंदू रीति रिवाज से उन्होंने अपने क्रिश्चियन दोस्त से शादी रचाई है. शादी के बाद रेचल का नाम राजश्री रखा गया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद अपनी बहू का नामकरण किया था.