BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
27-Sep-2023 07:53 PM
By First Bihar
PATNA: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है. अब बीजेपी नेता सुशील मोदी ने राजद पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि राजपूतों को अपमानित करना लालू-तेजस्वी की आदत रही है. अब जो मनोज झा ने विवादित टिप्पणी की है उसके लिए तेजस्वी को तत्काल मांफी मांगनी चाहिये.
सुशील मोदी ने कहा कि मनोज झा ने राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण ) विधेयक का विरोध करते हुए, जो कविता पढी, वह ठाकुर जाति के लोगों के प्रति दुराग्रह और अपमान से भरी थी. राजद सांसद मनोज झा ने जिस तरह से नाम लेकर ठाकुर ( राजपूत) जाति का अपमान किया है, उसके लिए पार्टी के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को क्षमा मांगनी चाहिए.
रघुवंश प्रसाद सिंह को अपमानित किया था
सुशील मोदी ने कहा कि राजद ने ठाकुर जाति के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को अपमानित किया था. लालू यादव के बेटे ने रघुवंश बाबू जैसे वरिष्ठतम नेता को "एक लोटा पानी" कह कर अपमानित किया था. इससे आहत होकर उन्होंने एम्स में भर्ती रहते हुए मृत्यु शैया से ही अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेज दिया था.
सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव के समय भी तेजस्वी यादव ने बाबू साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. वहीं, राजद ने इससे पहले ठाकुर सहित सभी ऊंची जातियों के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने के एनडीए सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया था और विधेयक के विरोध में वोट डाले थे.