अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2023 07:42 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में यूं तो पिछड़ों की राजनीति खूब होती है लेकिन इन दिनों सवर्णों की राजनीति भी परवान चढ़ रही है। पिछले दिनों बीजेपी से लेकर अन्य दलों में भूमिहार बिरादरी को लेकर खूब सियासी कार्ड खेला गया लेकिन अब राजपूत समाज को लेकर जेडीयू में हलचल मची हुई है। गुरुवार को पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के मौके से लेकर 23 जनवरी को राजधानी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस ने सियासी पारा ऊपर चढ़ा रखा है।
दरअसल, तीन साल पहले पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में पहली बार महाराणा प्रताप की याद में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस का आयोजन किया गया था। जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने इस आयोजन की रूपरेखा तय की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे और तब नीतीश कुमार के सामने ही यह मांग रखी गई थी कि पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाई जाए। राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के मंच से नीतीश कुमार ने राजपूत समाज के लोगों को यह भरोसा दिया था कि पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। तीन साल बाद नीतीश कुमार ने अपने इस वादे को पूरा किया है और यहीं से जेडीयू के अंदर क्रेडिट लेने के लिए होड़ मच गई है। साल 2005 से नीतीश कुमार लगातार सत्ता में रहे और उनकी कैबिनेट में राजपूत बिरादरी से आने वाले कई चेहरे शामिल होते रहे लेकिन किसी ने इस तरह की कोई पहल नहीं की। नीतीश कुमार से पहले लालू राबड़ी के शासनकाल में भी कैबिनेट के अंदर राजपूत बिरादरी से आने वाले चेहरों को जगह मिलती रही लेकिन महाराणा प्रताप को लेकर किसी ने इस तरह की कोई ठोस पहल नहीं की थी लेकिन अब जबकि राजधानी पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है इसका क्रेडिट लेने के लिए जेडीयू के ही उन चेहरों में होड़ मच गई है जो या तो कैबिनेट में शामिल हैं या नीतीश कुमार के कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं।
महाराणा प्रताप की स्मृति में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस का आयोजन करने वाले मंच और उससे जुड़े जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने राजपूत बिरादरी को एकजुट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बिहारभर का दौरा करते रहे और पार्टी की तरफ से समाज सुधार अभियान में भी शामिल हुए। महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर प्रयासरत संजय सिंह का नाम शिलापट्ट में दिए जाने से उनकी पार्टी के ही वे नेता सकते में हैं जो फिलहाल नीतीश कैबिनेट का हिस्सा हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पार्टी के एक एमएलसी के बढ़ते कद को लेकर उनकी बिरादरी के ही उन नेताओं में बेचैनी है जो कंफर्ट जोन में रहकर राजनीति चमका रहे। इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता की सीएम नीतीश भी जमीन पर काम करने वालों की पहचान रखते हैं। ऐसे में 23 जनवरी पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं जब राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस पर सीएम नीतीश की मौजूदगी में राजपूत बिरादरी से आने वाले उनकी पार्टी के नेताओं का जुटान पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में होगा।