अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Sep-2020 01:20 PM
PATNA : समाजवादी आंदोलन से निकले रघुवंश प्रसाद सिंह अब अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं. रघुवंश बाबू लोकतंत्र को हर वक्त जिंदा रखने की पहल करते रहे, चाहे वह विपक्ष में रहे या सरकार में या फिर पार्टी के अंदर हर फोरम पर उन्होंने लोकतंत्र को सजीव रखने के लिए संघर्ष जारी रखा. लोकतंत्र की जननी वैशाली की भूमि से ताल्लुक रखने वाले रघुवंश सिंह के निधन के बाद चौतरफा शोक की लहर दौड़ गई है.
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर रघुवंश बाबू को नमन किया है. राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा है- The passing away of #RaghuvanshPrasadSingh is tragic. An outstanding leader rooted to the ground, he was a true stalwart with a phenomenal understanding of rural India. Condolences to his family & followers.
रघुवंश बाबू के निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है. नीतीश कुमार ने रघुवंश बाबू के निधन को राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ. उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा. गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा. मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ॐ शांति.
मनोज कुमार झा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक युग का क्षण भर में कैसे अंत हो जाता है ये #रघुवंशबाबू के अचानक चले जाने से पता चलता है. उनके असामयिक निधन से पूरा राजद परिवार स्तब्ध है. ईश्वर उनके परिवार, मित्रों और पूरे राजद परिवार को इस शोक को सहने की शक्ति दे.
बिहार में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं. मेरे साथ उनका स्नेह हर वख़्त बना रहा था. रघुवंशबाबु का निधन बिहार के जन जीवन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान हो. मेरी संवेदना उनके परिजनों के प्रति है.
रामविलास पासवान ने भी अपने ट्वीट में लिखा है कि RJD के वरिष्ठ नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन बिहार की राजनीति के लिए बड़ा आघात है. रघुवंश बाबू ने हमेशा मुद्दों पर आधारित राजनीति की और पूरी जिंदगी सामाजिक न्याय और शोषितों, वंचितों व पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दें.
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिभावक तुल्य श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को यह पीड़ा सहने की शक्ति दे.
मंत्री नीरज कुमार, मुंगेर सांसद ललन सिंह, शरद यादव समेत बिहार के कई नेताओं और मंत्रियों ने रघुवंश बाबू के निधन पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है.