ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

नीतीश सरकार का 'जेटली प्रेम', अब हर साल राजकीय समारोह के तौर पर मनेगी जयंती

नीतीश सरकार का 'जेटली प्रेम', अब हर साल राजकीय समारोह के तौर पर मनेगी जयंती

31-Dec-2019 12:59 PM

PATNA : नीतीश सरकार का जेटली प्रेम एक बार फिर से देखने को मिला है। तीन दिन पहले पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जेटली की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाने का फैसला किया है। जेटली की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाए जाने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति भी दे दी है। अब हर साल 28 दिसंबर को इसका आयोजन किया जाएगा।


अरुण जेटली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेटली के निधन के बाद ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि पटना में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी और अब उनके निधन के 6 महीने के भीतर ही जेटली की प्रतिमा पटना में लगा दी गई है। नीतीश कुमार ने जेटली को उनकी पार्टी से पहले ही श्रद्धांजलि दे दी है। इसके साथ ही अब बिहार सरकार हर साल राजकीय समारोह के तौर पर जेटली की जयंती मनाएगी। 


आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली की प्रतिमा पटना में लगाई गई है।  पटना के कंकड़बाग पार्क नंबर-31 में अरुण जेटली की प्रतिमा लगाई गई है। अरुण जेटली का इसी साल 24 अगस्त को निधन हो गया था। पटना में लगाया गया उनका स्टेच्यू जेटली की पहली प्रतिमा है।