ब्रेकिंग न्यूज़

‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं INFRASTRUCTURE UPDATE: श्रावणी मेला में देवघर जाना होगा आसान, महाशिवरात्रि से पहले मंत्री ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा road accident Bihar : क्रिकेट खेल कर लौट रहे बच्चों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद डाला, तीन लोगों की हुई मौत Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम Ration Card : सरकारी योजनाओं के फर्जी लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई, 1.86 लाख संदिग्धों को राशन कार्ड से हटाने का नोटिस

राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया समेत 9 नेता BJP से निष्कासित, पार्टी ने दी LJP से चुनाव लड़ने की सजा

राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया समेत 9 नेता BJP से निष्कासित, पार्टी ने दी LJP से चुनाव लड़ने की सजा

12-Oct-2020 08:07 PM

PATNA : BJP ने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपने 9 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. पार्टी से निकाले गये नेताओं में राजेंद्र सिंह से लेकर रामेश्वर चौरसिया जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं.


बीजेपी की कार्रवाई
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा जारी पत्र के मुताबिक पार्टी ने राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, डॉ उषा विद्यार्थी, विधायक रवीन्द्र यादव, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पत्र में कहा गया है कि ये सभी लोग एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पार्टी और एनडीए की छवि धूमिल हो रही है. लिहाजा उन्हें पार्टी से निकालने का फैसला लिया गया है.


गौरतलब है कि ये तमाम नेता लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी के कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह दिनारा से लोजपा उम्मीदवार बन गये हैं. वहीं रामेश्वर चौरसिया सासाराम से एलजेपी के उम्मीदवार हैं. सीटिंग विधायक होने के बावजूद बेटिकट हुए रवींद्र यादव झाझा से लोजपा के प्रत्याशी हैं. वहीं, डॉ उषा विद्यार्थी पालीगंज से, इंदु कश्यप जहानाबाद से लोजपा के उम्मीदवार हैं. जमुई के अजय प्रताप ने रालोसपा का दामन थाम लिया है और उसी पार्टी के उम्मीदवार बन गये हैं.


बीजेपी ने अपने बागी उम्मीदवारों को पहले ही चेतावनी दी थी कि वे 12 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले लें. इसके बाद अरवल से निर्दलीय प्रत्याशी बने पूर्व विधायक चितरंजन ने नामांकन वापस ले लिया था. लेकिन बाकी उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे रहे. आज पहले चरण के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन था. नाम वापसी का समय समाप्त होते ही पार्टी ने कार्रवाई कर दी.