ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी के ब्रेक शू में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी के ब्रेक शू में लगी आग, मची अफरा-तफरी

13-Jun-2022 02:44 PM

BHAGALPUR: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बांका से राजेन्द्र नगर जा रही इंटरसिटी के ब्रेक शू में अचानक आग लग गयी। इस घटना से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गयी। कोच और प्लेटफार्म पर धुआं-धुआं हो गया। धुंआ निकलता देख यात्री आग की अफवाह से इधर-उधर भागने लगे। आरपीएफ व जीआरपी की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया।  


ब्रेक शू में आग लगने से ट्रेन पौन घंटे तक सुल्तानगंज स्टेशन पर खड़ी रही। ब्रेक बाइंडिंग को ठीक करने के बाद  ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के संबंध में स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि अप लाइन पर बांका से राजेंद्रनगर जा रही 13241 अप बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के S-6 कोच के ब्रेक बाइंडिंग में अचानक आग आग लगने के कारण धुआं निकलने लगा। 


बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी के S-6 स्लीपर कोच में ब्रेक बाइंडिंग में धुएं की सूचना पहले अकबरनगर स्टेशन के गेटमैन ने दी। जिसके बाद सुल्तानगंज स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची वहां पहले से स्टेशन मैनेजर, जीआरपी,आरपीएफ, आईओडब्ल्यू स्टाफ, गार्ड और ड्राइवर मौजूद थे। सभी ने मिलकर सूझ-बूझ के साथ ब्रेक बाइंडिंग से उठ रहे धूएं को नियंत्रित किया।