चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
11-Feb-2020 06:23 PM
By SUMITKUMAR
PATNA: राजधानी पटना समेत अगल-बगल के इलाके जैसे बिक्रम , दुल्हिनबाजार और नौबतपुर महाजाम से जूझ रहा है, ऐसे में अगर आप राजधानी पटना हाजीपुर , छपरा और सोनपुर से होते हुए जा रहे है तो सावधान हो जाये. क्योंकि उन इलाकों में केवल जाम ही नहीं बल्कि महाजाम लगा है. स्थानीय लोगों का कहना है की इस इलाके में 3 दिनों के महाजाम से लोग परेशान हैं.
आपको बता दें कि ये महाजाम पटना-औरंगाबाद एनएच 139 पर कई किलो मीटर लंबा लगा है और ये महाजाम लगातार बढ़ते ही जा रहा है. सड़क पर महाजाम की वजह से यात्री समेत स्थानीय लोगों की भी परेशानी हो रही है. महाजाम का कारण सोन नदी से प्रतिदिन हो रहे लगभग 10 से 12 हजार बालू की ढुलाई बताई जा रही है. इसका असर बिक्रम और नौबतपुर प्रखंड इलाके में पिछले एक महीने से देखने को मिल रहा हैं.
वही, इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी है. लेकिन सबकुछ जानने के बाद भी सभी मूकदर्शक बने हुए हैं. नतीजा औरंगाबाद और अरवल जिले के लोगों के साथ-साथ पटना जाने-आने वाले लोगों को भी इस महाजाम का सामना करना पड़ता है. महाजाम से सबसे दयनीय हालत तो बिक्रम और नौबतपुर की है जिसका असर दुल्हिन बाजार और पालीगंज में भी देखने को मिल रहा है.