ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

राजधानी पटना में वाहन जांच कर रही महिला पुलिस के साथ बदसलूकी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

08-Jan-2023 02:25 PM

PATNA : बिहार में अपराधियों को धड़- पकड़ को लेकर प्रसाशन चुस्त है। इसको लेकर राज्य के पुलिसकर्मियों द्वारा प्रमुख चौक - चौराहे पर बैरकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना में इस वाहन जांच के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी की खबर निकल कर सामने आ रही है। हालांकि, इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


बता दें कि, वाहन चेकिंग करते हुए महिला सिपाही के साथ अभद्रता करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की है।  जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर गई है। जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला विक्रम थाना क्षेत्र का है। जहां थाने में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ युवक अभद्रतापूर्ण एवं अश्लील व्यवहार कर रहा था। जिसके बाद महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तब युवक नहीं माना और महिला पुलिसकर्मी को गलत नजर से घूरने लगा। साथ ही यह युवक महिला सिपाही के साथ गंदी बात भी बोलने लगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने युवक को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंच गए। गिरफ्तार युवक की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी गांव निवासी की रविकांत के रूप में हुई है। 



इधर, इस मामले में विक्रम थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहना है कि, यह  घटना काफी शर्मनाक है। इस तरह की घटना पर पुलिस लगातार कार्रवाई करते रहेगी। महिला सिपाही के साथ युवक ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया इसके साथ ही अश्लील हरकत किया है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, इस पूरी घटना को लेकर एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान शहीद चौक के पास एक बाइक सवार युवक पहुंचा और महिला सिपाही के साथ अश्लील हरकत और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगा जिसके बाद महिला सिपाही के सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।