बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
07-Aug-2023 02:18 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से किस तरह पुलिस प्रसाशन का भय खत्म हो गया है। राज्य में आए दिन किसी न किसी गली मोहल्ले में अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में पिछले दिनों राजधानी में दिन- दहाड़े भाजपा नेता और पूर्व मुखिया नीलेश कुमार को सात गोलियां मारी गई थी। जिसके बाद गंभीर हालत में उनका इलाज जारी है। वहीं, अब इस पुरे मामले में पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
दरअसल, राजधानी के दीघा इलाका में वार्ड पार्षद सचित्रा सिंह के पति निलेश कुमार उर्फ निलेश मुखिया को गोली मारने वाले चार शूटराें की पहचान हाे गई है। माैके वारदात और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से इनकी पहचान हुई। चाराें काे गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस की तीन और एसटीएफ की एक टीम लगी हुई है। सूत्राें के अनुसार, रविवार काे पुलिस की टीम ने पटना से माेकामा तक छापेमारी की। चाराें शूटर पटना जिला के ही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने इन शूटराें के दाे-तीन करीबियाें काे रविवार की रात उठाया है। उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
मालूम हो कि, राजधानी में अपराधियों ने 31 जुलाई को दिन दहाड़े करीब 10:30 बजे पूर्व मुखिया व भाजपा नेता निलेश कुमार उर्फ निलेश मुखिया पर फायरिंग कर दी थी। वे पाटलीपुत्र गोलंबर के पास एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति नाजुक है। निलेश की गर्दन में, बांह में और पैर में गोली लगी थी। वारदात पाटलिपुत्रा में लोयला स्कूल के पास हुई थी। वारदात उस वक्त हुई जब निलेश कार से अपने ऑफिस जा रहे थे। लोयला स्कूल से पहले उनकी कार ऑफिस के पास टर्न ले रही थी। तभी दो बाइक ने कार को ओवरटेक किया। बाइक पर बैठे युवक ने निलेश को रुकने का इशारा किया। फिर उन पर 7 राउंड फायरिंग कर दी।
आपको बताते चलें कि, निलेश की पत्नी सुचित्रा वार्ड 22बी की पार्षद हैं। निलेश भी पार्षद रह चुके हैं। निलेश के बड़े भाई सुरेश के बयान पर तीन भाइयों पप्पू राय, धप्पू राय और गोरख राय को नामजद किया गया है। निलेश पर कई आपराधिक मामले हैं। दीघा में 13, पाटलिपुत्र में तीन और रुपसपुर में एक केस दर्ज है। निलेश पर मारपीट, आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम, रंगदारी, एससी/एसटी सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है।